Sunday, October 2

राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - 1 अक्टूबर 2011

1. गवरी लोक नाट्य के अवसान को क्या कहा जाता है?
उत्तर- वळावन
2. खेत को जोतने से पहले काँटे वझाड़ियों को हटा कर खेत को साफ करने की प्रक्रिया क्या कहलातीहै?
उत्तर- सूंड
3. विवाह से पूर्व वर या वधू तथाउसके मित्रों को गाँव या मोहल्ले के लोग अपने घर में आमंत्रित करके भोज देते हैं। यह प्रथा क्या कहलाती है?
उत्तर- बिन्दोला प्रथा
4. विवाह के एक दिन पूर्व वर को गांव-मुहल्ले में घुमाए जाने की प्रथा क्या कहलाती है?
उत्तर- बिंदोली
5. बहन के पुत्र या पुत्री के विवाह के अवसर पर भाई द्वारा बहन-बहनोई को वस्त्र व आभूषण तथा उसके परिजनों को साड़ी पगड़ी आदि दिए जाने की प्रथा को क्या कहते हैं?
उत्तर- मायरा
6. दहेज को राजस्थान में क्या कहा जाता है?
उत्तर- डायचा
7. विवाह से पूर्व वर या वधू को हल्दी व बेसन के उबटन लगाने की प्रथा को क्या कहते हैं?
उत्तर- पीठी करना
8. विवाह के अवसर पर वधू पक्ष द्वारा वर पक्ष का स्वागत करने की प्रथा को क्या कहते हैं?
उत्तर- सामेला
9. किस त्यौहार पर सुहागिने ऐवात (सुहाग) की सामग्री अन्य स्त्रियों को भेंट करती है?
उत्तर- मकर संक्रांति को
10. नानी बाई रो मायरो नामक प्राचीन रचना के लेखक कौन है?
उत्तर- नरसी मेहता

5 comments:

  1. बहुत बढ़िया साहब ! ऐसे ही हमारा ज्ञान बढाते रहेँ धन्यवाद !

    ReplyDelete
  2. very very good question sir
    thank you

    ReplyDelete